Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

अगले साल पाकिस्तान का दौरा करेगा आयरलैंड, क्रिकेट बोर्ड ने की पुष्टि

क्रिकेट आयरलैंड की विज्ञप्ति में तारीखों और स्थानों, या दौरे के कार्यक्रम के संबंध में किसी अन्य विवरण का कोई विस्तृत उल्लेख नहीं किया गया है।

14 May 2024

अगले साल पाकिस्तान का दौरा करेगा आयरलैंड, क्रिकेट बोर्ड ने की पुष्टि

डबलिन। क्रिकेट आयरलैंड ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर अगले साल अगस्त और सितंबर में पाकिस्तान के पहले पुरुष दौरे की पुष्टि की है। इस दौरे पर आयरलैंड और पाकिस्तान तीन टी20ई और तीन एकदिवसीय मैच खेलेंगे, जो निर्धारित फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) का एक हिस्सा है।

क्रिकेट आयरलैंड की विज्ञप्ति में तारीखों और स्थानों, या दौरे के कार्यक्रम के संबंध में किसी अन्य विवरण का कोई विस्तृत उल्लेख नहीं किया गया है।

पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी द्वारा क्रिकेट आयरलैंड के अध्यक्ष ब्रेन मैकनीस से मुलाकात के बाद इस निर्णय को अंतिम रूप दिया गया। पीसीबी ने शुरू में एक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि आयरलैंड भी पाकिस्तान में एक टेस्ट सीरीज़ खेलेगा, जो एफटीपी का हिस्सा नहीं था।

पीसीबी के बयान में कहा गया था, "क्रिकेट आयरलैंड के चेयरमैन ने कहा कि आयरिश टीम अगले साल अगस्त-सितंबर में टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी और जल्द ही महिला टीम के पाकिस्तान दौरे की संभावना की भी समीक्षा करेगी।"

पीसीबी की विज्ञप्ति के कुछ घंटों बाद, क्रिकेट आयरलैंड ने मैकनीस के साथ नकवी की मुलाकात के संबंध में अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया कि व्यापक चर्चा के बाद दोनों बोर्ड अगले वर्ष पुरुष दौरे के लिए सहमत हुए हैं।"

पाकिस्तान की पुरुष टीम इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेने के लिए आयरलैंड में है। दोनों टीमों के बीच श्रृंखला 1-1 से बराबर है, निर्णायक मैच आज शाम खेला जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News